टेक्नोलॉजी

Airtel के नए प्लान्स: अब 5G नहीं…4G भी चलेगा अनलिमिटेड

एयरटेल ने अपने 399 रुपये और 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को नया रूप दिया है। अब इनमें ‘अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा’ मिलेगा। स्टैंडर्ड डेली-लिमिट प्लान के उलट, ये प्लान 28 दिनों तक फ्लेक्सिबल हाई-स्पीड इस्तेमाल की सुविधा दे रहे हैं। साथ ही यहां एडिशनल बेनिफिट्स भी हैं। आइए जानते हैं डिटेल।

एयरटेल ने अब कुछ प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड 4G डेटा पेश किया है। प्लान पुराने ही हैं, बस डेटा बेनिफिट को अनलिमिटेड कर दिया गया है। ये अनलिमिटेड 4G और 5G दोनों है। फिलहाल, ये बेनिफिट सिर्फ दो प्लान के लिए है। इन दोनों प्लान की कीमत 399 रुपये और 449 रुपये है। ये दोनों प्लान पूरे भारत में उपलब्ध हैं। आइए देखते हैं कि अनलिमिटेड 4G डेटा के साथ यूजर्स को क्या बेनिफिट मिलेंगे।

एयरटेल 399 रुपये का प्रीपेड प्लान
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब भारती एयरटेल के 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिल रहा है। यहां अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का मतलब है हर 30 दिनों में 300GB की कमर्शियल लिमिट। ये वोडाफोन आइडिया से 2 दिन ज्यादा है, जो यूजर्स को इतनी ही मात्रा में डेटा इस्तेमाल करने के लिए देता है। Vi कस्टमर्स के लिए, अनलिमिटेड 4G/5G का मतलब है 28 दिनों के लिए 300GB। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन है। तो ये प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें कम समय के लिए सर्विस वैलिडिटी और ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना है।

इन सबके साथ, यूजर्स को ये बेनिफिट भी मिलते हैं:
एक साल के लिए Adobe Express Premium
Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस
फ्री Hellotunes

एयरटेल 449 रुपये का प्रीपेड प्लान
भारती एयरटेल के 449 रुपये के प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी भी 28 दिन है। इस प्लान के साथ, यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा भी मिल रहा है (जो 30 दिनों के लिए 300GB है)। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी। एयरटेल ने इस प्लान के साथ बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कई एडिशनल बेनिफिट भी दिए हैं।

Google One (30GB क्लाउड स्टोरेज)
28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile
Airtel Xstream play के हिस्से के तौर पर SonyLIV + 20 OTT
छह महीने के लिए Apple Music
फ्री Hellotunes

ये दो प्लान हैं जो फिलहाल कस्टमर्स के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ उपलब्ध हैं। आपको समझाने के लिए बता दें कि प्लान्स में अनलिमिटेड 4G शामिल करने का फायदा ये है कि अब नॉन 5G ग्राहकों को 1.5GB या 2GB डेली डेटा के बाद लो-स्पीड में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। अब ग्राहक अनलिमिटेड 5G की ही तरह अनलिमिटेड 4G भी इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, एक महीने में केवल 300GB तक।

Related Articles

Back to top button