पंजाबराज्य

लुधियाना में आवारा कुत्तों का कहर, 9 साल के मासूम को बनाया निशाना

लुधियाना में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां कुत्तों के झुंड ने 9 साल का मासूम को निशाना बना लिया।

यह मामला नूरवाला रोड पर बाला जी फैक्ट्री के पास से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा खाली प्लॉट में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच दिया। कुत्तों के हमले में बच्चे को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पास ही रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंची और कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया। घायल बच्चे की पहचान रोहित के रूप में हुई है। हमले के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button