दिल्लीराज्य

सीएम रेखा गुप्ता का बयान: दिल्ली में दौड़ेंगी सबसे ज्यादा ई-बसें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भरोसा जताने के लिए दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी भरोसे के कारण सरकार उनके लिए वर्ष के 365 दिन निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) के मामले में अग्रणी शहर बनेगा, जहां सबसे अधिक ई-बसें संचालित होंगी। यह पहल दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सरकार के पहले वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पीतमपुरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। नई दिल्ली में 500 ईवी बसों के लॉन्च से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जनता के भरोसे के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास की वजह से सरकार साल के 365 दिन काम कर रही है और दिल्ली जल्द ही सबसे अधिक ईवी बसों वाला शहर बनेगी।

पिछले महीने सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि अगले तीन वर्षों में दिल्ली की 100 प्रतिशत सार्वजनिक परिवहन बसों को प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक फ्लीट में बदल दिया जाएगा। इसके लिए 11,000 इलेक्ट्रिक बसें लाने, चार्जिंग स्टेशन और नए बस डिपो बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button