IPO News: बजट के बाद मार्केट में आया पहला मेनबोर्ड आईपीओ, कितना है GMP

था। आज हम खास तौर पर फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) के बारे में बात करने वाले हैं। ग्रे मार्केट (IPO GMP) में ये आईपीओ कुछ खास प्रदर्शन करता हुआ नहीं दिख रहा है। आइए जानते हैं कि आनंद राठी ने इस आईपीओ को लेकर क्या सलाह दी है?
सबसे पहले जानते हैं कि इसका जीएमपी कितना चल रहा है।
Fractal Analytics IPO GMP कितना है?
9 जनवरी, आईपीओ खुलने के बाद ग्रे मार्केट में Fractal Analytics IPO का जीएमपी 18 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। जीएमपी के हिसाब से देखें तो इस आईपीओ से निवेशकों को 2 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। हालांकि इस आईपीओ का जीएमपी इतना आकर्षक नहीं है।
5 फरवरी से देखें तो इसके जीएमपी में लगातार गिरावट आई है। हालांकि 8 फरवरी के मुकाबले इसके जीएमपी थोड़ा बहुत उछाल है। 8 फरवरी आईपीओ खुलने से एक दिन पहले इसका जीएमपी 13 रुपये प्रति शेयर चल रहा था। आज इसका जीएमपी 18 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है।
IPO GMP कब-कब कितना हुआ?
| तारीख | जीएमपी (प्रति शेयर) |
| 5 फरवरी | 57 रुपये |
| 6 फरवरी | 43 रुपये |
| 7 फरवरी | 29 रुपये |
| 8 फरवरी | 13 रुपये |
| 9 फरवरी | 18 रुपये |
Fractal Analytics IPO के बारे में बेसिक डिटेल
| प्राइस बैंड | 857 से 900 रुपये |
| लॉट साइज | 16 शेयर्स |
| फेस वैल्यू | 1 रुपये |
| इश्यू साइज | 28,33.9 करोड़ रुपये |
| फ्रेश इश्यू | 1023.5 करोड़ रुपये |
| ऑफर फोर सेल | 1810.4 करोड़ रुपये |
निवेश करें या नहीं
आनंद राठी की रिपोर्ट के अनुसार फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का पीई रेश्यो 79 टाइम है। अगर इसके पीई की तुलना इससे संबंधित बाकी कंपनियों से करें तो ये काफी कम है। बाकी कंपनियों का शेयर प्राइस भी काफी अधिक है। इन कंपनियों में वन97 कमनिकेशन (one97 communication), एफल 3आई (Affle 3I), पीबी फिनटेक( PB Fintech) शामिल हैं। इसलिए बाकी कंपनियों की तुलना में इसे अभी अंडरवैल्यू कहा जा सकता है।
आनंद राठी ने इस आईपीओ को लंबे समय तक होल्ड करने की सलाह दी है।



