मनोरंजन

मंडे को बदला बॉक्स ऑफिस का मौसम, Border 2 और ‘मर्दानी 3’ का हुआ ये हाल

वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद सोमवार को बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल गया। जहां रविवार को फिल्मों ने शानदार कमाई की वहीं अब सोमवार को बॉर्डर 2, मर्दानी 3 और वध 2 का क्या हाल रहा, आइए जानते हैं?

फिल्मों के लिए वीकेंड बहुत फायदेमंद होता है और खासकर संडे को बॉक्स ऑफिस पर कमा की उम्मादी ज्यादा होती है। कुछ ऐसा ही बॉर्डर 2, मर्दानी 3 के साथ हुआ। रविवार को दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे।

बॉर्डर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया वहीं मर्दानी ने अपने दूसरे संडे को 4.25 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। जिससे उसका टोटल कलेक्शन 35.9 करोड़ हो गया। आइए जानते हैं सोमवार को दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा।

Border 2 कलेक्शन 18
सैकनिल्क के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने 30 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे। वहीं दूसरे वीक में सनी देओल की फिल्म 70 करोड़ कमाए। तीसरे रविवार को फिल्म का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये कमाए लेकिन सोमवार को इसने कलेक्शन में 74% की गिरावट दर्ज की है। मंडे को फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ हुआ और इसी के साथ बॉर्डर 2 का टोटल कलेक्शन 311.62 करोड़ रहा।

बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

मर्दानी 3 कलेक्शन डे 10
रानी मुखर्जी की सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का साथ धीमी शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद कमाई में तेजी दिखाई थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 6-7 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद एक हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 26.3 करोड़ हो गया था। वहीं दूसरे रविवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सोमवार को इसमें बारी गिरावट दर्ज हुई और एक्शन थ्रिलर ने 1.15 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई अब तक 37.05 करोड़ हो गई है।

वध 2 कलेक्शन डे 4
वहीं थिएटर में चल रही वध 2 के लिए भी वीकेंड शानदार रहा था। रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन सोमवार को इसमें 69% की गिरावट देखी गई और फिल्म का अब तक टोटल कलेक्शन 2.66 करोड़ रहा। फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने लीड रोल निभाया है।

Related Articles

Back to top button