उत्तरप्रदेशराज्य

गंगा एक्सप्रेसवे का प्रयागराज से 350 किलोमीटर तक बढ़ेगा दायरा

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को अब सोनभद्र से हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा। ऐसे में लगभग 494 किलोमीटर तक का दायरा बढ़ जाएगा।

दायरा बढ़ने से 40 से 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होने का अनुमान है। प्रयागराज से सोनभद्र में शक्तिनगर तक 350 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा।

यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज से सोनभद्र में शक्तिनगर तक एक्सप्रेस वे के विस्तारीकरण के लिए एलाईमेंट का तीन विकल्प तैयार किया जाएगा। उसी में से एक स्थान का निर्धारण का जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। एलाईमेंट तैयार करने में लगभग पांच से छह माह का समय लगेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से आगे मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में शक्तिनगर तक विस्तार होगा,जिसकी दूरी लगभग 350 किलोमीटर तक रहेगी।

प्रयागराज से सोनभद्र में शक्तिनगर तक बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश का आधार भी मजबूत होगा। यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस वे का विस्तार प्रयागराज से सोनभद्र तक किए जाने से लगभग 25 से 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी।

यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज और सोनभद्र के बीच तीन स्थानों पर इंडस्ट्रियल कारिडोर का निर्माण किया जाएगा। कारिडोर के निर्माण के लिए 200 हेक्टेयर से अधिक की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button