उत्तराखंडराज्य

नैनीताल हाई कोर्ट को साइबर धमकी, मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा बढ़ाई गई

नैनीताल। हाई कोर्ट में धमकी भरा मेल आने के कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आइजी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए है।

गुरुवार शाम को हाई कोर्ट के सहायक निबंधक एमएस सिरोही की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट की धारा-66 व भारतीय न्याय संहिता की धारा-351 एक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आइजी रिद्धिम अग्रवाल ने एसएसपी को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर पूरी कोर्ट परिसर का सेफ्टी आडिट कर रिपोर्ट पेश की जाए।

उन्होंने परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही आगंतुकों की तलाशी के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। आइजी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में एटीएस टीम के साथ ही एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button