उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड: तपने लगा तराई-भाबर, पारा 28 डिग्री पहुंचा

फरवरी के तीसरे सप्ताह के अंतिम चरण में तराई-भाबर क्षेत्र तपने लगा है। बुधवार भले ही राहत भरा रहा, लेकिन गुरुवार को अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ।

साथ ही रात के तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई और बादल भी लगे रहे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिल आई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि, शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 22 से 24 फरवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button