अन्तर्राष्ट्रीय

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद ब्रिटेन में बड़ी कार्रवाई

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के खुलासे के बाद ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सरकारी पद पर कदाचार का संदेह है।

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंध उजागर होने के बाद अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को लंदन पुलिस ने सरकारी पद पर रहकर कदाचार करने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है। 72 वर्षीय मैंडेलसन को सितंबर में ब्रिटेन की राजनयिक सेवा की सबसे प्रतिष्ठित पोस्टिंग से बर्खास्त कर दिया गया था।

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर सरकार द्वारा पूर्व राजदूत और एपस्टीन के बीच हुई बातचीत को सार्वजनिक करने के बाद मैंडेलसन के विरुद्ध आपराधिक जांच शुरू की थी। जनवरी के आखिर में अमेरिकी न्याय विभाग ने मैंडेलसन और एपस्टीन के बीच हुए ईमेल जारी किए थे।

उनसे पता चला था कि दोनों लोगों के बीच कहीं ज्यादा करीबी रिश्ता था। मैंडेलसन जब गार्डन ब्राउन की सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने एपस्टीन के साथ जानकारियां साझा की थीं।

एपस्टीन के साथ रिश्तों पर जताया अफसोस
मैंडेलसन ने इसी महीने स्टार्मर की लेबर पार्टी व संसद के ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही एपस्टीन के साथ रिश्तों पर अफसोस जताया था।

Related Articles

Back to top button