Motorola Razr Fold लॉन्च: DXOMARK गोल्ड लेबल, दमदार कैमरा और फीचर्स

मोटोरोला ने MWC 2026 के दौरान फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च किया है। मोटोरोला का यह फोन बुक स्टायल फोल्ड डिजाइन में लाया गया है। इस फोन ने DXOMARK टेस्टिंग के दौरान 164 कैमरा स्कोर हासिल किया है। इसके साथ ही इमेजिंग के मामले में फोन ने Gold Label प्राप्त किया है। इस फोन को क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है।
Motorola Razr Fold की खूबियां
Motorola Razr Fold में के आउटर स्क्रीन की बात करें तो यह 6.6-इंच का pOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz, 2520 x 1080 रेजोल्यूशन और पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स है। इस फोन की डिस्प्ले Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन की इंटरल डिस्प्ले 8.1-इंच का LTPO पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 2484 x 2232 रेजोल्यूशन और पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स की है। दोनों डिस्प्ले 10-bit कलर, HDR10+, Dolby Vision और Pantone वैलिडेशन सपोर्ट के साथ आते हैं।
मोटोरोला के इस फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 16GB की LPDDR5X RAM और 1TB तक की स्टोरेज के साथ सलेक्टेड मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह फोन Android 16 के साथ लाया गया है, जिसे 7 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इस फोन में 6000mAh की सिलिकन-कार्बन बैटरी और 80W वार्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यह फोन 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 828 मेन सेंसर दिया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (मैक्रो सपोर्ट) के साथ 3X ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इस फोन के कवर डिस्प्ले में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैममरा और इंटरनल स्क्रीन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Motorola Razr Fold कीमत और उपलब्धता
Motorola Razr Fold को यूरोप में 1,999 यूरो (करीब 2,14,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इंडियन मार्केट में इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। मोटोरोला का यह फोन Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में लाया गया है।



