राज्यहरियाणा

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: अब इस जिले में ही मिलेगी कीमोथेरेपी की सुविधा

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देते हुए कैंसर पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विधानसभा में जानकारी दी कि राज्य के नए जिले हांसी में जल्द ही एक अत्याधुनिक डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किया जाएगा।

यह कदम सरकार की उस मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत कैंसर के इलाज को बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों से निकालकर मरीज के घर के नजदीक पहुँचाया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि नए जिले हांसी में भी जल्द ही डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के 22 जिलों में ऐसे केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह के सवाल पर दी। जरनैल सिंह ने फतेहाबाद में कैंसर अस्पताल बनाने के प्रस्ताव पर सवाल पूछा था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि फतेहाबाद सहित 22 जिलों में हब एंड स्पोक मॉडल के तहत समर्पित कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी वार्ड और पैलिएटिव केयर ओपीडी शुरू किए जा चुके हैं। फतेहाबाद को स्पोक के रूप में पीजीआईएमएस रोहतक से जोड़ा गया है। वर्ष 2025 में 2,672 मरीजों की कीमोथेरेपी की गई है। 

Related Articles

Back to top button