Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू

मोटोरोला ने हाल ही में अपना नया मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च किया था जिसकी आज से पहली सेल शुरू हो रही है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते भारत के लगभग 25 हजार रुपये के प्राइस रेंज में लॉन्च किया था। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला क्वाड-कर्व्ड 6.78-इंच 1.5K सुपर HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में पावरफुल प्रोसेसर के साथ शानदार कैमरा भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और फीचर्स जरूर जान लें…
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात करें तो मोटोरोला के इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है जिसमें आपको बेस 8GB/128GB वैरिएंट मिलता है। डिवाइस दो और वेरिएंट 8GB/256GB और 12GB/256GB में भी आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 32,999 रुपये है। इतना ही नहीं कंपनी अभी फोन को HDFC और एक्सिस क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके खरीदने पर 2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
साथ ही फोन पर 2,000 का फ्लैट एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। कंपनी फोन के साथ 18 महीने के लिए Google Gemini Pro Plan का फ्री एक्सेस भी दे रहा है। डिवाइस की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और ऑफलाइन पार्टनर रिटेलर्स के जरिए शुरू हो गई है। बैंक ऑफर के साथ मोटोरोला के इस फोन को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला क्वाड-कर्व्ड 6.78-इंच 1.5K सुपर HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में HDR10+, 10-बिट कलर डेप्थ और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी के लिए 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i डिस्प्ले प्रोटेक्ट भी मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक 7400 चिपसेट मिल रहा है जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। Motorola के इस फोन में 7000mAh की बैटरी है जिसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Motorola Edge 70 Fusion के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में 50MP का सोनी LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ ही फोन में मैक्रो विजन और 120° फील्ड ऑफ व्यू वाला 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का कैमरा है।





