टेक्नोलॉजी

Jio का 56 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार प्लान, मिलता है डेली 1.5GB डेटा

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर, रिलायंस जियो के पास यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान उपलब्ध हैं। एक अच्छा प्लान 579 रुपये का भी है। ये प्लान उन लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा है जो मीडियम टर्म वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये प्लान ज्यादातर लोगों के बजट में पूरी तरह से फिट बैठता है और फिर आपको यहां काफी डेटा भी मिलता है। हालांकि, प्लान के साथ कोई 5G डेटा बंडल नहीं है। लेकिन, 5G की जरूरत हर किसी को होती भी नहीं है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

रिलायंस जियो का 579 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो का 579 रुपये का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इसके अलावा, आपको डेली 1.5GB डेटा और 100 SMS/दिन इस प्लान मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 56 दिन है।

जियो के इस 579 रुपये के इस प्लान में JioTV और JioAICloud सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही, यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 35,100 रुपये का 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। ध्यान दें कि Jio ने बताया है कि Google Gemini ऑफर का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, यूजर्स को लगातार 299 रुपये या उससे ज्यादा के 1.5GB डेली डेटा प्लान पर बने रहना होगा।

कंपनी के पास कई और 1.5GB डेली डेटा प्लान भी उपलब्ध हैं। एंट्री-लेवल 1.5GB डेली डेटा प्लान की कीमत 239 रुपये है। ये 239 रुपये का प्लान 22 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS/दिन, और 1.5GB डेली डेटा मिलता है। 239 रुपये प्लान के साथ, यूजर्स को ये बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन Google Gemini ऑफर में कोई एड-ऑन सब्सक्रिप्शन नहीं है। Google Gemini ऑफर सिर्फ हाई-वैल्यू प्लान के साथ बंडल किया गया है।

कंपनी के पास और भी प्लान हैं जिनकी कीमत 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 666 रुपये और 889 रुपये है। अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है जो पूरे साल के लिए रोजाना 1.5GB डेटा देता हो।

Related Articles

Back to top button