राष्ट्रीय

कर्नाटक के हर विधायक को मिलेंगे IPL मैच के दो टिकट

 कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को बताया कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को होने वाले आईपीएल मैच के लिए हर विधायक को दो टिकट उपलब्ध कराने पर सहमत हो गया है।

हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने व्यक्तिगत तौर पर इस बात का विरोध किया है और कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को विशेष सुविधाओं की मांग नहीं करनी चाहिए।

विधानसभा में उठा मुद्दा

विधानसभा में गुरुवार को सभी पार्टियों के विधायकों ने उनके लिए टिकट और स्टेडियम में बैठने की अनुचित व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। स्पीकर यूटी खदेर ने भी सरकार से हर विधायक के लिए मैचों के दौरान चार टिकट उपलब्ध कराने को कहा था।

दो टिकटों पर बनी सहमति

इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्दरमैया व शिवकुमार ने केएससीए के प्रेसिडेंट वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में उसके अधिकारियों से मुलाकात की। बाद में शिवकुमार ने पत्रकारों को बताया कि वे पहले एक टिकट दिया करते थे, अब उन्होंने दो टिकट देने पर सहमति व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button