मनोरंजन

 इस एक्ट्रेस ने Ranveer Singh को बताया अपना ‘लकी चार्म’, जमकर की धुरंधर की तारीफ

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपनी अपकमिंग रिलीज फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) का इंतजार कर रही हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें वो साउथ एक्टर अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आए 15 साल पूरे हो गए हैं हाल ही में उन्होंने अपनी इस जर्नी पर बात की।

रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मृणाल ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपना लकी चार्म बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि वो उनके साथ एक टीवी कॉमर्शियल में काम कर चुकी हैं जिसके बाद से उनके पास कई ऑफर आए।

लोगों ने कब किया मृणाल को नोटिस?
मृणाल ने कहा,”मेरा दिल खुशी से झूम रहा है। वो मेरे लिए लकी चार्म हैं। उन्हीं की वजह से मैं इस इंडस्ट्री में हूं। मैंने उनके साथ एक हेयर ब्रांड के लिए मॉडल के तौर पर एक ऐड शूट किया था और जब वो विज्ञापन सिनेमाघरों में आया तभी फिल्म निर्माताओं ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। इसका श्रेय मैं उन्हें ही देती हूं। इस इंसान ने मेरी बहुत मदद की है। वो इतने पॉजिटिव इंसान हैं कि वे सारी सफलता के हकदार हैं।”

उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर हो – मृणाल
इसी के साथ मृणाल ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और धांसू परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।

मृणाल ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा, “उनकी एक्टिंग सतह की नही थी। उसमें गहराई और कई परतें थीं। मैंने फिल्म रणवीर सिंह के रूप में नहीं देखी। मैंने उसे सिर्फ हमजा के रूप में देखा। वह एक नायक से कहीं अधिक एक किरदार था। मुझे रणवीर पर बेहद गर्व है क्योंकि वह बहुत मेहनती हैं। मेरी प्रार्थना है कि वह जो भी करें, ब्लॉकबस्टर हो! वह सब कुछ कर सकते हैं।”

मृणाल ठाकुर के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्हें सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने ‘लव सोनिया’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद मृणाल ने ‘सुपर 30’, ‘बटला हाउस’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘तूफान’, ‘सीता रामम’, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Related Articles

Back to top button