अन्तर्राष्ट्रीय

कोलंबिया की कोयला खदान में बड़ा धमाका

 दक्षिण अमेरिका के मध्य कोलंबिया में एक कोयला खदान में हुए धमाके में चार मजदूरों की मौत हो गई। यह वही इलाका है जहां एक हफ्ते पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी। कुंडिनामारका क्षेत्र के गवर्नर जॉर्ज एमिलियो रे ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि, कुकुनुबा इलाके में लास क्विंटास खदान में फंसे चार खनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

घटना के दौरान 500 मीटर जमीन के अंदर थे मजदूर

कुंडिनामारका रिस्क मैनेजमेंट ऑफिस ने घटना को लेकर कहा कि, “वह आपात स्थिति से निपट रहे है।” इसके साथ ही स्थानीय मीडिया ने बताया कि, घटना के दौरान मजदूर जमीन के नीचे लगभग 500 मीटर (1,650 फीट) की गहराई में थे। हालांकि, धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई, लेकिन कोलंबिया के इस इलाके में खदान दुर्घटनाएं आम हैं।

वहां के लोगों की माने तो, ये दुर्घटनाएं उन अवैध या छोटे पैमाने पर चलने वाली खदानों में खराब वेंटिलेशन के कारण होती हैं, जो बिना परमिट के चलती हैं और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में नाकाम रहती हैं। इसके पहले 4 मई को, कुंडिनामारका के ही सुताताउसा नगर पालिका में एक और भूमिगत कोयला खदान में धमाका हुआ था। उस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और छह लोगों को बचा लिया गया था।

Related Articles

Back to top button