कारोबार

जीवनभर धोती रही पहचान, गांधी जी की एक आवाज पर भारत को दिया मशहूर स्वदेशी कपड़ा ब्रांड

भारत में गारमेंट्स इंडस्ट्रीज पिछले 30 सालों में तेजी उभरी है। इस दौरान देश के युवाओं को कई आइकॉनिक ब्रांड मिले हैं। इनमें फ्लाइंग मशीन (Flying Machine) और रफ एंड टफ (Ruf & Tuf) के नाम भी शामिल हैं। क्या आप जानते हैं जींस, टीशर्ट, शर्ट और अन्य फैशनेबल कपड़े तैयार करने वाले शख्स ने जीवनभर धोती पहनी थी लेकिन देश के युवाओं को टॉप अपैरल ब्रांड दिए। हम बात कर रहे हैं मशहूर टेक्सटाइल्स ब्रांड, अरविंद मिल्स के फाउंडर कस्तूर भाई लालभाई (Kastur Bhai Lal Bhai) की, जो भारत के अग्रणी उद्योगपतियों में से एक रहे।

कस्तूरभाई लालभाई, भारत के मशहूर उद्योगपति होने के साथ-साथ समाज सेवक भी थे। उन्हें मुख्य रूप से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देश में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस की नींव रखने के लिए भी जाना जाता है।

कैसे शुरू हुआ कपड़े का कारोबार
कस्तूर भाई लालभाई को कपड़े का बिजनेस विरासत में मिला। दरअसल, उनके पिता लालभाई दलपत भाई ने भारत में 1897 में कपड़ा मिल शुरू की। यह वह दौर था जब भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां लगभग न के बराबर थी। उस समय उन्होंने अपनी पहली कपड़ा मिल, सारसपुर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की शुरुआत की। कस्तूर भाई लाल भाई ने अपने पिता से विरासत में मिले इस कपड़ा कारोबार को आगे बढ़ाया और बुलंदियों पर पहुंचाया।

भारत में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान कस्तूर भाई लाल भाई ने सन 1931 में महात्मा गांधी के स्वदेशी आह्वान के जवाब में अरविंद मिल्स की स्थापना की। यह कंपनी अब भारत के सबसे बड़े कपड़ा समूहों में से एक है और दुनिया के सबसे बड़े डेनिम निर्माताओं में गिनी जाती है।

अहमदाबाद को बनाया भारत का ‘मैनेचेस्टर’
देश के आजाद होने के बाद और टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री में बड़ी सफलता मिलने के बाद कस्तूरभाई लालभाई ने अतुल प्रोडक्ट्स लिमिटेड की स्थापना की। आयातित रंगों और रसायनों पर देश की निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से इस कंपनी को शुरू किया गया। कहा जाता है कि अहमदाबाद को “भारत का मैनचेस्टर” बनाने में कस्तूरभाई और उनकी फैमिली का बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्योंकि, उन्होंने अपने व्यापार को केवल मुनाफे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि स्वदेशी उद्योग को भी मजबूत किया।

जींस ब्रांड ने कमाया नाम
टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद अरविंद मिल्स ने डेनिम फेबरिक (जिंस के कपड़े) का कारोबार शुरू किया और साल 1980 में Fliyng Machine, भारत का पहला डेनिम फेबरिक ब्रांड लॉन्च किया। आज की तारीख में भारत में यह मशहूर जींस ब्रांड है। दुख की बात है कि जिस साल अरविंद मिल्स ने जिंस के कपड़ों का कारोबार शुरू किया उसी साल कस्तूर भाई लाल भाई का निधन हो गया। वे भले ही दुनिया छोड़ गए लेकिन देश की टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री और फैमिली बिजनेस को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

अरविंद मिल्स का बड़ा कारोबार
1931 में स्थापित अरविंद मिल्स को अब अरविंद लिमिटेड के तौर पर जाना जाता है। इस कंपनी के अपने फेमस ब्रांड- फ्लाइंग मशीन, न्यूपोर्ट, एक्सालिबर और रफ़ एंड टफ़ हैं। इसके अलावा, कंपनी Arrow, यू.एस. पोलो असोसिएशन, टॉमी हिलफिगर, केल्विन क्लाइन, ली और रेंगगलर जैसे इंटरनेशनल ब्रांड भी मैनेज करती है।

Related Articles

Back to top button