पंजाबराज्य

पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा आज AAP में होंगे शामिल, सीएम मान दिलवाएंगे पार्टी की सदस्यता

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद रखड़ा को पार्टी जॉइन करवाएंगे। मान दोपहर तीन बजे पटियाला में नाभा रोड स्थित रखड़ा विला पहुंच रहे हैं। रखड़ा के साथ पूर्व अधिकारी करन सिंह और पटियाला जिले के एक जाने-माने कंबाइन कारोबारी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि रखड़ा के आप में शामिल होने की अटकलों का बाजार पिछले दो-तीन से गर्म था लेकिन रखड़ा खुद सामने आकर इस संबंधी कुछ नहीं कह रहे थे लेकिन आज यह साफ हो गया कि शनिवार को रखड़ा मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी में आप में शामिल हो जाएंगे।

रखड़ा के आप में जाने के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें समाना सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है क्योंकि शिरोमणि अकाली दल में इसी सीट से चुनाव लड़कर वह कैबिनेट मंत्री बने थे। रखड़ा को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल का काफी करीबी माना जाता था।

प्रकाश सिंह बादल की प्रेरणा से ही सुरजीत सिंह रखड़ा राजनीति में आए और पटियाला की समाना सीट से चुनाव लड़े लेकिन उनके जाने के बाद रखड़ा समेत अकाली दल पुनर सुरजीत में शामिल अन्य नेताओं के सुखबीर बादल के साथ मतभेद पैदा हुए और इन्होंने अलग होकर अपना एक अलग धड़ा बना लिया था।

Related Articles

Back to top button