IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने 7 प्लेयर्स को पछाड़कर फिर से ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

राजस्थान रॉयल्स के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से नंबर-1 की स्पॉट पर कब्जा जमा लिया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 7 विकेट से जीत दर्ज की।
221 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 15 साल के वैभव ने 93 रन की आतिशी पारी खेली और इस पारी के बाद उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट यानी ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। इससे पहले लखनऊ की ओर से पहली पारी में मिचेल मार्श ने 96 रन बनाए थे और उन्होंने ऑरेंज कैप की टॉप पोजीशन हासिल की थी, लेकिन कुछ ही घंटे बाद वैभव ने उनसे ऑरेंज कैप छीन ली।
IPL 2026 Orange Cap: वैभव के सिर सजी हैं ऑरेंज कैप
दरअसल, मिचेल मार्श ने लखनऊ के लिए खेलते हुए आरआर के खिलाफ 96 रन की शानदार पारी खेली और इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 में 13 पारी खेलने के बाद 563 रन बना लिए हैं। उन्होंने पहली पारी के दौरान ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलकर अपनी ऑरेंज कैप की टैली को 579 रन तक पहुंचाया और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया।
इस मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी 8वीं पोजीशन पर थे, लेकिन लखनऊ के खिलाफ 93 रन की पारी खेलकर उन्होंने 7 बैटर्स को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
इतना ही नहीं, आआर के युवा ओपनर ने जिस तरह से रन बनाए, उसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने 236.32 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन रन बटोरे है, जो कि आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट रिकॉर्ड है। साथ ही उन्होंने किसी एक आईपीएल सीजन में 53 सिक्स लगाकर इतिहास रचा। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बैटर बने हैं। अब उनकी नजरें आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स लगाने के क्रिस गेल (59) के ऑलटाइम रिकॉर्ड पर नजरें हैं।




