ट्रेन से सफर करने वालों को बड़ा झटका, रेलवे स्टेशन पर खाना हुआ महंगा

ट्रेन से सफर करने वालों को एक बड़ा झटका लगा है। अब रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाला खाना उस रेट पर नहीं मिलेगा, जिस रेट पर अभी तक मिलता रहा है। सेंट्रल रेलवे ने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी तेल और गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते की गई है। नई दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी।
नई दरों के अनुसार, 50 ग्राम आलू वड़ा की कीमत 15 रुपये होगी, जबकि इसके साथ मिलने वाले पाव की कीमत 5 रुपये प्रति पीस होगी। वेज समोसा, वेज पफ और साबूदाना वड़ा जैसे लोकप्रिय स्नैक्स अब 20 रुपये प्रति पीस मिलेंगे। पाव भाजी और वेज पिज्जा की कीमत 50 रुपये प्रति पीस तय की गई है। साधारण वड़ा पाव, जिसकी कीमत पहले ₹13 थी, अब ₹20 होगी, जो लगभग 54% की बढ़ोतरी है।
कौन-कौन सी चीजें कितने में मिलेगी, पूरी लिस्ट?
- आलू वड़ा – 15 रुपये
- रगड़ा/उसल प्लेट + 1 पाव – 25 रुपये
- वेज समोसा – 20 रुपये
- पाव – 5 रुपये
- वेज सैंडविच + सॉस – 35 रुपये
- वेज चीज सैंडविच + सॉस – 45 रुपये
- वेज पफ/पेटिस – 20 रुपये
- साबूदाना वड़ा – 20 रुपये
- ढोकला – 25 रुपये
- सभी प्रकार के लड्डू – 20 रुपये
- वेज फ्रेंकी – 30 रुपये
- वेज चीज फ्रेंकी – 45 रुपये
- सूखा भेल – 25 रुपये
- चटनी भेल – 30 रुपये
- पोहा नमकीन – 20 रुपये
- सादा डोसा (सादा) + चटनी + सांभर – 25 रुपये
- मसाला डोसा + चटनी + सांभर – 35 रुपये
- प्याज डोसा/उत्तपम + चटनी/सांभर – 30 रुपये
- रवा डोसा/मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर – 35 रुपये
- रवा इडली + चटनी + सांभर (2 नग) – 35 रुपये
- पाव भाजी (2 पाव) – 50 रुपये
- दही वड़ा (2 नग) – 35 रुपये
- वेज कटलेट (2 नग) + सॉस/चटनी – 35 रुपये
- छोले पूरी (5 पूरी + छोले) – 40 रुपये
- मेदु वड़ा + चटनी/सांभर (2 नग) – 35 रुपये
- इडली सांभर/चटनी (2 नग) – 30 रुपये
- चना दाल वड़ा + चटनी (2 नग) – 35 रुपये
- ब्रेड पकोड़ा – रु 25
- प्याज के पकोड़े/मिली-जुली भजिया — Rs 25
- मूंग भजिया — Rs 30
- वेज रोल — Rs 30
- वेज पिज्जा — Rs 50
- टमाटर का सूप — Rs 20
रेलवे ने लाइसेंसधारियों को यह भी निर्देश दिया कि दरों में संशोधन का परिणाम खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार के रूप में सामने आना चाहिए। इसके साथ नोटिस में यह भी कहा गया कि डिवीजनों को नए टैरिफ के लागू होने के 6 महीने बाद बिक्री का मूल्यांकन करना चाहिए, और तदनुसार लाइसेंस शुल्क की समीक्षा की जा सकती है।
खास बात यह है कि कचौड़ी, गुलाब जामुन, ताजे जूस, मिसल पाव और वेज नूडल्स समेत 16 चीजों की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। इसके अलावा, जूस और सोडा उत्पादों की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।



