
हरियाणा में मौसम ने करवट ली। बीते दिन प्रदेश के 9 जिलों- रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है जिनमें यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले शामिल हैं। साथ ही ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका भी जताई है।
तूफान ने मचाई तबाही
प्रदेश में बीते दिन शाम को तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से कई जगब बहुत नुकसान हुआ। कई जगह तो बिजली के खंभे गिर गए जिस कारण कई इलाकों की बिजली गुल रही। गुरुवार को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले 3.4°C की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब भी सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सिरसा में 45.4°C रिकॉर्ड किया गया।




