खजाने के चक्कर में बुरे फंसे ‘आदि-मानव’, लालची पलटन के साथ ‘धमाल’ मचाने लौट रहे हैं Ajay Devgn

धमाल बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस मजेदार फिल्म के अब तक तीन पार्ट्स आ चुके हैं और तीनों ने ही दर्शकों को बहुत एंटरटेन किया है। अब अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म का चौथा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं।
हाल ही में सुपरस्टार ने ‘धमाल-4’ की घोषणा के साथ-साथ फिल्म के लीड कैरेक्टर्स के कई मजेदार पोस्टर्स शेयर कर देते हैं। इस बार लालच इन्हें कितनी बुरी तरीके से फंसाने वाला है, इसका अंदाजा आप मूवी के फर्स्ट पोस्टर्स से लगा सकते हैं।
‘सोने’ का लालच पड़ा अजय देवगन को भारी
अजय देवगन ने ‘धमाल 4’ से हाल ही में ‘धमाल 4’ से अपना पोस्टर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सबके प्यारे बाबू भैया उर्फ संजय मिश्रा अभिनेता से चिपके हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों खाई में लटके हैं और नीचे पानी में मगरमच्छ है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, “इन दोनों का एक ही गोल है, सोने पर हाथ साफ करना है।”
अजय देवगन के अलावा फिल्म से रितेश देशमुख का लुक भी सामने आ चुका है। जिसमें वह पहाड़ से गिर रहे हैं और अंजलि आनंद उन्हें संभाल रही हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “अब तक के सबसे अलग और छुपे हुए खजाने को ढूंढने के लिए हमारे साथ शामिल हो जाइए।
खतरनाक स्थिति में फिर आगे आए ‘आदि-मानव’
रितेश देशमुख के अलावा फिल्म से अरशद वारसी और जावेद जाफरी का भी मजेदार पोस्टर सामने आया है, जिसमें ‘आदि-मानव’ मुश्किलों में आगे आने वाले अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ इस बार संजीदा शेख भी फंसी हुई हैं। उन्होंने धांसू पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ऐसी खतरनाक स्थितियों में हम अपने आप आगे आ जाते हैं… और यहां तो खजाना भी है।”
धमाल 4 के सभी पोस्टर्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। मूवी में इस बार अजय देवगन-रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिम्या, अंजलि आनंद, रवि किशन, ईशा गुप्ता जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान ‘मस्ती’ के डायरेक्टर ‘इंदर कुमार’ संभाल रहे हैं।




