मनोरंजन

गन, गद्दी और खूनी खेल! Mirzapur: The Movie से सामने आए कई पोस्टर

OTT प्लेटफॉर्म पर भौकाल टाइट करने के बाद अब सिनेमाघरों में सत्ता और सियासत का खूनी खेल शुरू होने जा रहा है। जहां एक गद्दी पाने के लिए त्रिपाठी खानदान में कोहराम मचेगा, लेकिन इस बाद दुश्मन बाहर से भी हैं। जी हां, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

सामने आए नए पोस्टर्स

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie Teaser) के धमाकेदार टीजर के साथ कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की आइकॉनिक तिकड़ी वापसी करने जा रही है। अब हाल ही में मेकर्स ने नए कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं।

इन पोस्टर्स में जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के रूप में, अभिषेक बनर्जी ‘कंपाउंडर’ के रूप में और रवि किशन ‘बब्बन बबुआ’ के दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इन किरदारों को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि इस बार मिर्जापुर में गोलियों की गूंज खूब होने वाली है।

दमदार लगे रवि किशन और जितेंद्र

पोस्टर्स में दिख रहा है कि, बबलू पंडित हाथ में बंदूक थामे लड़ाई के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं, तो वहीं कंपाउंडर अपने उसी पुराने सिग्नेचर अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि बब्बन बबुआ अपने इंटेंस और रौबदार लुक से सबका ध्यान खींच रहे हैं। मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) के इन किरदारों ने और दिलचस्पी पैदा कर दी है कि आखिर इस बार कौन सा नया खूनी खेल होने वाला है।

आपको बता दें कि, टीजर को मिले कमाल के रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने इन पोस्टर्स के जरिए उत्सुकता और बढ़ा दी है। हाल ही में आए टीजर में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई है।

हालांकि टीजर में मेकर्स ने ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है, लेकिन हां ये साफ पता चल रहा है कि इस बार नए किरदारों की एंट्री से खेल दिलचस्प होने वाला है और खेल मिर्जापुर की धरती से रेगिस्तान के रेत तक पहुंचा है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदू शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, सोनल चौहान और अभिषेक बनर्जी समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।

अमेजन (Amazon) एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म की कहानी को पुनीत कृष्णा ने लिखा है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूसर हैं। फिल्म (Mirzapur The Movie Release) 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button