
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में खेल जगत को बड़ी सौगात देते हुए 9.50 करोड़ की लागत से तैयार हुए अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया।
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान किया कि पंजाब में खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए अब सभी खेलों के ‘लीग मुकाबले’ आयोजित करवाए जाएंगे, जिससे हर प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में खेल बजट मात्र 200 करोड़ रुपये के आसपास सिमटा रहता था, जिसके कारण खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं होती थीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खेलों में क्रांति लाने के लिए पहली बार रिकॉर्ड 1,790 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जो खेल और युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मान ने कहा कि इस भारी-भरकम खेल बजट और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की बदौलत पंजाब के खिलाड़ियों को अब विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। पैसे या सुविधाओं की कमी के कारण अब राज्य की कोई भी प्रतिभा पीछे नहीं छूटेगी। सरकार का मुख्य लक्ष्य जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को तलाश कर उन्हें ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के लि




