मनोरंजन

पहाड़ों वाली लव स्टोरी ला रहे हैं विक्रांत मैसी, कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी का नाम इन दिनों अपकमिंग वेब सीरीज मुसाफिर कैफे को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। जब से इसकी अनाउंसमेंट हुई है, तब से लेकर अब तक फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं, जो शायद अब खत्म होने जा रहा है।

मेकर्स की तरफ से मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) का फर्स्ट लुक वीडियो और रिलीज डेट को रिवील कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ओटीटी पर मुसाफिर कैफे कब और कहां रिलीज होने वाली है। 

ओटीटी पर आ रही है मुसाफिर कैफे

बुधवार को मेकर्स की तरफ के विक्रांत मैसी स्टारर मुसाफिर कैफे वेब सीरीज का फर्स्ट लुक वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इस टीजर वीडियो में आपको विक्रांत के अलावा सीरीज की लीड एक्ट्रेस महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो की झलक देखने को मिलेगी। 

रोमांटिक थ्रिलर मुसाफिर कैफे को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 24 जुलाई को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में पहाड़ों वाली प्यार भरी प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा, जो कहीं न कहीं आम लोगों की जिंदगी से कनेक्ट करेगी। टीजर देखने के बाद ये साफ पता चला रहा है कि मुसाफिर कैफे सीरीज एक सॉफ्ट लव स्टोरी ड्रामा होगी। 

बता दें इस साल की शुरुआत नेटफ्लिक्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के दौरान पहली बार मुसाफिर कैफे का जिक्र हुआ था और तब से इसको लेकर हाइप बना हुआ है। अब ये सीरीज फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरेगी या नहीं वो तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा। 

इस नोवल पर आधारित है मुसाफिर कैफे

दरअसल मुसाफिर कैफे एक नोवल की कहानी पर आधारित है, जिसे मशहूर लेखिक दिव्य प्रकाश दुबे द्वारा लिखा गया है। उस नोवल का नाम भी मुसाफिर कैफे है, जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़के की पहाड़ों वाली लव स्टोरी को दर्शाया जाएगा। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज का डायरेक्शन रुचिर अरुण ने किया है और ये एक लव ट्रायंगल सीरीज होगी। 

Related Articles

Back to top button