अन्तर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला के लोगों ने भारतीय मेडिकल टीम की तारीफ की…

वेनेज़ुएला के लोगों ने आपरेशन अमिस्ताद के तहत बनाए गए फील्ड हॉस्पिटल में भारतीय मेडिकल टीम की तारीफ की है। यह अस्पताल विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए बनाया गया था।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें लोगों को इलाज करवाते और वहां मिल रही मेडिकल मदद के बारे में अपने अनुभव बताते हुए देखा जा सकता है।

एक शख्स ने मेडिकल मदद को बेहतरीन बताया। उसने कहा, “मैं ला गुएरा के प्लाया ग्रांडे से हूं। हड्डी में दो जगह फ्रैक्चर हैं और रात में आपरेशन होने वाला है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या चोट भूकंप के दौरान लगी, उन्होंने जवाब दिया, “हां। हम अभी-अभी आए हैं और तुरंत इलाज मिला है। हाथ में चोट लगने के बाद अस्पताल में इलाज कराने वाले एक मरीज ने कहा, “अब हाथ में दर्द नहीं है। डाक्टरों ने बहुत अच्छा काम किया। अब मुझे कोई तकलीफ नहीं है। भगवान का शुक्र है कि उन्होंने यह आपरेशन किया। मुझे यह तकलीफ पांच दिनों से थी।”

वहीं, वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जार्ज रोड्रिगेज ने बताया कि 24 जून को वेनेजुएला में आए भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,295 हो गई है। घायलों की संख्या 11,267 तक पहुंच गई है। अबतक 6,461 लोगों को बचाया गया है।

हफ्ते भर बाद मलबे से निकाला गया मॉल का गार्ड

भूकंप आने के एक हफ्ते से अधिक समय बाद गुरुवार को अल साल्वाडोर और चिली की सर्च और रेस्क्यू टीमों ने ला गुएरा में एक मॉल के मलबे में दबे 44 साल के सिक्योरिटी गार्ड को बचाया।

एक चिली के बचावकर्मी ने स्ट्रेचर उठाते हुए खुशी से मुट्ठी भींची। कोस्टा रिका रेड क्रॉस की लाल वर्दी पहने पुरुषों के एक समूह ने राहत की सांस लेते हुए एक-दूसरे को गले लगाया और हंसे। अन्य लोगों ने तालियां बजाईं।

Related Articles

Back to top button