ब्रिस्टल का अनोखा रिकॉर्ड बदल देगा कप्तान अय्यर की किस्मत

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम सीरीज बचाने के लिए उतरेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाना है। 5 मैचों की इस सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान टीम 2-0 से आगे है। पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को अगर सीरीज बराबरी पर समाप्त करनी है, तो मैच में जीत हासिल करनी होगी।
ब्रिस्टल का मैदान भारत के लिए लकी रहा है और टी20 में यहां पर टीम इंडिया अजेय है। ये मैदान छोटा भी है और बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियां रहती हैं। ऐसे में भारत के पास वापसी करने का सुनहरा मौका है। काउंटी ग्राउंड पर टीम के रिकॉर्ड को देखकर कप्तान अय्यर भी राहत की सांस ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें मैच में शानदार खेल दिखाना होगी और तभी टीम को जीत मिलेगी।
ब्रिस्टल में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
ब्रिस्टल के इस ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक मात्र एक टी20 मैच खेला गया है। ये मुकाबला साल 2018 में खेला गया था, जहां भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य को भारत ने 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा ने शतक लगाया था और टीम को जीत दिलाई थी। इसी के साथ मेन इन ब्लू ने सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया था।
ब्रिस्टल की पिच किसे करेगी सपोर्ट?
ब्रिस्टल की पिच की बात करें, तो यहां पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां का ग्राउंड छोटा है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ ही बल्लेबाज हावी हो जाएंगे और एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत की चौथे T20I के लिए संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती/प्रसिद्ध कृष्णा।




