मनोरंजन

सहेली Akansha Ranjan की प्री-वेडिंग में Alia Bhatt ने लगाए जमकर ठुमके

बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांशा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। आकांशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी में चार-चांद लगाने उनकी बचपन की दोस्त आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी पहुंचीं।

मुंबई में आकांशा रंजन की ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट हुई। इस सेरेमनी में बी-टाउन के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। ऐसे में आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में कैसे न आतीं।

सहेली के फंक्शन में बन-ठन कर पहुंची आलिया
बचपन की सहेली आकांशा के प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट बन-ठनकर पहुंचीं। इस फंक्शन में एक्ट्रेस ने स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। उन्होंने प्री-ड्रैप्ड स्टेटमेंट सिल्क साड़ी कैरी की जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज से स्टाइल किया। उन्होंने चोकर, स्लीक बन और न्यूड मेकअप से अपने ओवरऑल लुक को क्लासिक बनाया।

प्री-वेडिंग में एक्ट्रेस ने दी परफॉर्मेंस
आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट शाह रुख खान की फिल्म कल हो ना हो के गाने माही वे पर लटके-झटके मार रही हैं। उनके साथ आकांशा की बहन और बाकी दोस्त भी डांस कर रहे हैं। सहेली की शादी में आलिया ने महफिल जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आकांशा रंजन की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट के अलावा जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।

किससे शादी कर रहीं आकांशा?
आज यानी 11 जुलाई को आकांशा फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी रचा रही हैं। 12 जुलाई को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन वेडिंग फंक्शन भी होस्ट होगा। कपल करीब 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांशा हाल ही में ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। उन्हें पहले सीजन के लिए भी खूब प्यार मिला था। वह गिल्टी, मोनिका ओह माय डार्लिंग और जिगरा में भी काम कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button