मनोरंजन

‘शुक्राचार्य’ के खतरनाक रूप में दिखे Akshaye Khanna

लंबे समय से धुरंधर स्टार एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की माइथोलॉजिकल फिल्म महाकाली का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब इस मूवी का लेटेस्ट प्रोमो निर्माता प्रशांत वर्मा द्वारा रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य के खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं।

रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर हर तरफ महाकाली का ये प्रोमो (Mahakali Promo) चर्चा का विषय बन गया है। आइए एक नजर इस आने वाली साउथ फिल्म के लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं-

महाकाली का धांसू प्रोमो आउट
हनु-मैन जैसी शानदार फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने वाले साउथ फिल्ममेकर प्रंशात वर्मा काफी सालों से महाकाली को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब लगता है कि इस पौराणिक कहानी फिल्म को लेकर प्रंशात ने सारी तैयारी कर ली हैं और महाकाली का प्रोमो इस बात की तरफ साफ इशारा कर रहा है। 24 अगस्त सोमवार को प्रशांत वर्मा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर महाकाली का प्रोमो रिलीज किया है।

महाकाली के इस लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में आपको अक्षय खन्ना सेंटर ऑफ प्वाइंट में नजर आएंगे, जो मूवी में दैत्य गुरु शुक्राचार्य का नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा आपको इसमें साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता समुथिरकानी की झलक भी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं अंत में मां महाकाली के रूप में आपको अभिनेत्री भूमि शेट्टी दिखाई देंगी, जो फिल्म के इस प्रोमो को और भी धांसू बना रही हैं।

कुल मिलाकर कहा जाए 2 मिनट 54 सेकेंड का महाकाली का ये प्रोमो काफी शानदार है और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है, खासतौर पर अक्षय खन्ना का गुरु शुक्राचार्य का किरदार हर किसी का ध्यान खींच रहा है। मालूम हो कि महाकाली एक तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज होगी महाकाली
फिल्म महाकाली के प्रोमो के साथ-साथ निर्माता प्रशांत वर्मा ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। जिसके तहत अगले साल मकर संक्रांंति के शुभ अवसर को मद्देनजर रखते हुए 8 जनवरी 2027 को इस माइथोलॉजिकल फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button