राष्ट्रीय

ग्लोबल 6G पहल से जुड़ा भारत

भारत, अगली पीढ़ी के 6G नेटवर्क के विकास को आकार देने की पहल में अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ शामिल हो गया है।

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने G20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से मुलाकात की, जहां दोनों ने 6G टेक्नोलॉजी के भविष्य पर चर्चा की।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ इस प्रयास में शामिल हो गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क हमारी साझा सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें, हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करें और 6G में इनोवेशन को बढ़ावा दें।

 यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के मियामी में G20 समिट हो रही है, जिसमें वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button