OTT पर 8 एपिसोड की Mystery Thriller ने उड़ाया गर्दा

कुछ समय पहले ओटीटी पर ‘इफ विशेज कुड किल’ (If Wishes Could Kill) सीरीज ने खूब तहलका मचाया था। अब इससे भी डरावनी सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है।
ओटीटी पर आई लेटेस्ट सीरीज एक मिस्ट्री और हॉरर थ्रिलर है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है। इस सीरीज के कुछ सीन्स को देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। यह एक बेरोजगार की कहानी है जो कर्ज में डूबा है और उसे अचानक से 50 गुना ज्यादा सैलरी वाली नौकरी मिल जाती है।
रहस्य और डर से भरी सीरीज
मगर उसे क्या पता कि 50 गुना ज्यादा सैलरी की खुशी चंद मिनटों में उसके लिए सबसे डरावना सपना बन जाएगा। यह 8 एपिसोड की सीरीज को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था और इसे दर्शकों व क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिल रही है। यह सीरीज है ‘डेड-एंड जॉब’ (Dead-End Job)।
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही सीरीज
यह साउथ कोरियन मिस्ट्री हॉरर थ्रिलर है। 8 एपिसोड की इस K-Drama की पहले 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई थी और कुल 4 एपिसोड दिखाए थे। तब सभी ने इसकी जमकर तारीफ की थी। अब यह ओटीटी पर आ गई है। यह सीरीज 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है।
सीरीज को मिली है टॉप रेटिंग
महज एक दिन में ही ‘डेड-एंड जॉब’ (Dead-End Job Series On OTT) नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में 5वें स्थान पर आ गई है। IMDb की तरफ से भी इस सीरीज को 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है। इस सीरीज में ली जे-वूक (Lee Jae-wook), गो मिन-सी (Go Min-si) और किम मिन-हा (Kim Min-ha) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी ह्युक-जुन (ली जे-वूक) की है जिसे एक रहस्यमयी जॉब एजेंसी मिलती है, जो पार्ट टाइम जॉब के लिए सामान्य सैलरी से लगभग 50 गुना ज्यादा सैलरी दे रही है। अपने बढ़ते कर्ज से बाहर निकलने के लिए सीक्रेट नौकरी के लिए हामी भर देता है। एक उम्मीद भरी शुरुआत जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाती है और वह एक ऐसी भयानक जगह पर पहुंच जाता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।



