मनोरंजन

Anushka Sharma ने पति के बिना कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, सादगी जीत ले गई दिल

अनुष्का शर्मा बी-टाउन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने सुल्तान, पीके और ऐ दिल है मुश्किल जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों का बड़ी बेताबी के साथ इंतजार किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह बड़े पर्दे से गायब हैं।
अनुष्का शर्मा जब से दूसरी बार मां बनी हैं, तब से वह लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहती हैं। वह कभी-कभार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर फैंस का दिल खुश कर देती हैं, जैसा उन्होंने अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद किया।

कैसा बीता अनुष्का शर्मा का बर्थडे?
अनुष्का शर्मा ने 2 मई 2025 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन की झलक दिखाई है। तस्वीर में एक्ट्रेस सिंपल पिंक-व्हाइट कुर्ता-पायजामा में काउच पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। सामने टेबल पर ढेर सारे बुके रखे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहते हुए लिखा, “बर्थडे लव के लिए आप सभी को थैंक्यू।” एक्ट्रेस के पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विराट कोहली ने लुटाया था प्यार
बीते दिन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अनुष्का के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की और लिखा, “मेरी सबसे अच्छे दोस्त, मेरी पार्टनर, मेरा सेफ स्पेस, मेरी बेस्ट हाफ, मेरे सब कुछ के लिए। आप हम सभी की जिंदगी की गाइडिंग लाइट हैं। हम हर दिन आपसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार अनुष्का शर्मा।”

कहां हैं अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। 2021 में कपल एक बेटी के माता-पिता बने थे जिसका नाम वामिका है। फिर 2024 में कपल को एक बेटा अकाय हुआ। दूसरे बच्चे के बाद से ही अनुष्का लाइमलाइट से दूर हैं। वह अपने बच्चों और पति के साथ लंदन में बस गई हैं, लेकिन काम के सिलसिले में वह मुंबई आती रहती हैं। वह झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button