टेक्नोलॉजी

Apple Intelligence के साथ दिसंबर में रोलआउट होगा iOS 18.2 अपडेट

iOS 18.1 अपडेट को अगले कुछ हफ्तों में रिलीज किया जाना है। यह अपडेट कई नए फीचर्स के साथ 28 अक्टूबर को भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट होगा। हाल ही में इसका बीटा वर्जन भी रिलीज हुआ है। इस अपडेट के आने से पहले अगले iOS 18.2 अपडेट को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है।

iOS 18.1 के रोलआउट होने के बाद दिसंबर में iOS 18.2 को भी रोलआउट किया जा सकता है। इसमें कई नए फीचर्स के साथ ‘एपल इंटेलिजेंस’ के तमाम फीचर्स मिलेंगे। नया अपडेट आने के बाद आईफोन 16 यूजर्स की मौज तो आएगी ही, साथ में कई पुराने iPhones को भी यह अपडेट मिलेगा।

iOS 18.2 रिलीज डेट

रिपोर्ट के अनुसार, एपल 28 अक्टूबर को iOS 18.1 जारी करेगा। iOS 18.2 के लिए बीटा टेस्टिंग संभवतः उसके तुरंत बाद ही शुरू हो जाएगी, जो दिसंबर तक चलेगी। उम्मीद है कि एपल इसके बाद iOS 18.2 को पब्लिक के लिए जारी कर देगा। इसे दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में रोलआउट किया जा सकता है।

पिछली टाइमलाइन

-iOS 17.2: 11 दिसंबर 2023

(पहला बीटा 26 अक्टूबर को जारी किया गया)

-iOS 16.2: 13 दिसंबर 2022

(पहला बीटा 27 अक्टूबर को जारी किया गया)

-iOS 15.1: 13 दिसंबर 2021

(पहला बीटा 27 अक्टूबर को जारी किया गया)

एपल इंटेलिजेंस अपग्रेड

iOS 18.1 अपडेट की तरह ही iOS 18.2 में भी एपल इंटेलिजेंस फीचर्स की भरमार होगी। इस अपडेट में कई नए फीचर्स मिलेंगे।

Image Playground

Genomji

ChatGPT integration

प्रायोरिटी नोटिफिकेशन

एपल इस साल के अंत में iOS 18.2 में प्रायोरिटी नोटिफिकेशन की सुविधा भी दे सकता है। प्रायोरिटी नोटिफिकेशन आपके नोटिफिकेशन स्टैक के टॉप पर दिखाई देंगे। इससे जरूरी नोटिफिकेशन पढ़ने में आसानी होगी।

मेल ऐप रीडिजाइन

iOS 18.2 में नया मेल ऐप डिजाइन भी होगा। जिसकी एक झलक जून में हुए WWDC में देखने को मिली थी। मेल ऐप में एक नया ‘डाइजेस्ट व्यू’ जोड़ा जाएगा।

और क्या हैं एक्सपेक्टेशन

इसके अलावा कई ऐसे फीचर्स हैं जो एपल ने अनाउंस तो किए हैं, लेकिन अभी तक इन्हें पेश नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि अगले iOS 18.2 अपडेट में इन्हें शामिल किया जाएगा। इसमें होम ऐप में रोबोट वैक्यूम सपोर्ट प्रमुख तौर पर शामिल है। साथ ही AirPods Pro 2 के लिए नए हियरिंग हेल्थ फीचर के आधिकारिक लॉन्च का भी इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button