Dhurandhar 2 देखने के बाद यूट्यूबर ने एक्ट्रेस के बारे में कही ऐसी बात, मिला ये जवाब

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस समय धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
हर्ष ने रणवीर सिंह की फिल्म से एक शर्टलेस फोटो शेयर की जब वो लियारी का बादशाह बन जाता है और उस पर एक नोट लिखा। यूट्यूबर ने कहा कि धुरंधर 2 में रणवीर की परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार थी।
हर्ष ने सोशल मीडिया पर की तारीफ
हर्ष ने इसे अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा- ‘रणवीर ने इतनी जबरदस्त एक्टिंग की है कि मुझे दीपिका पादुकोण से जलन हो रही है। उन्हें इस एक्टिंग मास्टरक्लास से बात करने, उनके बहल में सोने और उनके साथ रहने का मौका मिलता है। इस आदमी को म्यूजियम में रखो।’
इसी के साथ ही हर्ष ने स्केल और एक्जीक्यूशन के मामले में आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा -‘आपने फिर से कर दिखाया सर, हमें इतने शानदार सीन्स दिखाने के लिए थैंक्यू सर।’
आदित्य धर ने दिया जवाब
रणवीर सिंह ने अभी तक इस पोस्ट पर रिएक्ट नहीं किया है लेकिन आदित्य धर ने इस पोस्ट को रिशेयर करते हुए इस पर थैंक्स मेरे छोटे भाई लिखा है।
धुरंधर 2 एक हाई ऑक्टेन ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने एक अंडरकवर स्पाई का किरदार निभाया है जो कराची के आपराधिक और राजनीतिक नेटवर्क में घुसपैठ करता है। इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर, 2025 में रिलीज हुआ था वहीं दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को आया है।



