FD या फिर लमसम… क्या है ज्यादा बेहतर, एक लाख रुपए इन्वेस्ट किए तो पहले कौन बनाएगा करोड़पति?

अगर आपके पास एक लाख रुपए हैं और आप सोच रहे हैं कि इसे कहां इन्वेस्ट करें? तो इसके दो ऑप्शन हो सकते हैं- पहला- फिक्स डिपॉजिट (FD) और दूसरा लमसम (Lump sum)। जहां FD सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देती है, तो वहीं लमसम इन्वेस्टमेंट लंबी अवधि में बड़ा फायदा पहुंचा सकता है।लेकिन बड़ा सवाल ये है कि एक लाख के निवेश पर पहले करोड़पति (fixed deposit safety vs lump sum growth) कौन बनाएगा? चलिए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन।
What is Lump sum : लमसम क्या है?
लमसम का मतलब है- एकमुश्त या फिर इकट्ठा निवेश। यानी जब आप किसी म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट में पूरी रकम एक बार में इन्वेस्ट करते हैं तो उसे लमसम निवेश कहते हैं। इसमें पैसे को किस्तों में जमा करने की जरूरत नहीं होती।
और आसान शब्दों में समझें तो मान लीजिए आपके पास 5 लाख रुपए हैं और आपने पूरा पैसा एक साथ किसी इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर दिया। इसमें रिटर्न मार्केट पर निर्भर करता है। अगर मार्केट अच्छा चला तो रिटर्न FD से कई गुना ज्यादा हो सकता है।
What is Fixed Deposit : एफडी क्या है?
FD एक प्रकार का इन्वेस्टमेंट है, जिसमें आप निश्चित समय के लिए बैंक में एकमुश्त राशि जमा कर सकते हैं। FD में जमा राशि पर एक निश्चित दर से ब्याज मिलता है, जो आमतौ पर 7 से 8.50 प्रतिशत तक हो सकता है। एफडी को आप पोस्ट ऑफिस में भी फिक्स कर सकते हैं। यह सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। लेकिन इमसें रिटर्न बहुत लिमिटेड होता है।
कौन पहले बनाएगा करोड़पति?
तुलना का पॉइंट | लमसम | फिक्स डिपॉजिट (FD) |
जोखिम | ज्यादा (मार्केट पर निर्भर) | बहुत कम |
रिटर्न | 15% तक (लॉन्ग टर्म में) | 8% तय (औसत) |
लिक्विडिटी | कभी भी बेच सकते हैं (कुछ लॉक-इन छोड़कर) | समय से पहले तोड़ने पर पेनल्टी |
सिक्योरिटी | मार्केट रिस्क | गारंटीड |
करोड़पति बनने का समय | 33 साल में 1 लाख के बनेंगे 1 करोड़ | करीब 60 साल में बनेंगे 1 करोड़ |
FD और Lump sum का कैलकुलेशन
मान लीजिए, आपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपए की एफडी की, जिसमें आपको सालाना 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। तो इसमें आप चक्रवृद्धि (₹1 lakh investment compounding comparison) ब्याज के हिसाब से 60 साल में करोड़पति बनेंगे।
वहीं, एफडी के मुकाबले लमसम आधे समय में आपको करोड़पति बना सकता है। उदाहरण के लिए आपने किसी म्यूचुअल फंड में एक लाख रुपए इन्वेस्ट किए, जिसमें आपको सालाना 15 प्रतिशत रिटर्न मिलता है तो आप 33 साल में करोड़पति बन जाएंगे। क्योंकि लॉन्ग टर्म में लमसम एफडी से 3 गुना ज्यादा तक रिटर्न दे सकता है।
किसमें निवेश ज्यादा सही?
अगर आपकी प्राथमिकता सिक्योरटी है और रिस्क बिल्कुल (risk appetite and return potential) नहीं लेना चाहते तो FD सही है। लेकिन अगर आप लॉन्ग टर्म में बड़ी वेल्थ बनाना चाहते हैं तो लमसम निवेश, FD से कहीं ज्यादा फायदेमंद है।