Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट

सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी सीरीज में तीन मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। नए डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुई गैलेक्सी S25 सीरीज की सक्सेसर है और इसमें कई इम्प्रूवमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। वहीं, नई सीरीज के लॉन्च होते ही अब सैमसंग के पुराने मॉडल Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी कोई नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इस डील के बारे में जरूर जान लें…
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट
सैमसंग ने इस फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अभी आप ये डिवाइस अमेजन पर सिर्फ 1,05,900 रुपये में अपना बना सकते हैं। यानी इस वक्त फोन पर 24 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है जो इस डील को बेहद खास बना रहा है। इसके साथ ही फोन पर कुछ खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां Axis Bank Credit Card EMI और SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
जबकि HDFC Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के साथ तो 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। डिवाइस पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसकी मदद से आप फोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स दिग्गज पुराने फोन को एक्सचेंज करने के बदले में 42,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के टॉप फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के टॉप फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.9 इंच का 120Hz क्यूएचडी + डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल रह है जो काफी शानदार है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज ऑफर कर रहा है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस डिवाइस में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो के साथ क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी है। डिवाइस 45W की फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।




