iPhone में कहीं आपने तो नहीं इनस्टॉल कर दिया ये वाला अपडेट? क्रैश हो रहे Apps

Apple के iOS 26.2.1 अपडेट के बाद iPhone यूजर्स को ऐप क्रैश और कनेक्टिविटी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस अपडेट में दूसरी पीढ़ी के AirTag के लिए सपोर्ट जोड़ा गया था, लेकिन अब सिस्टम क्रैश और ऐप फ्रीज होने की शिकायतें आ रही हैं। यूजर्स को WhatsApp कॉल डिस्कनेक्ट होने और ऐप्स के बार-बार क्रैश होने जैसी दिक्कतें हो रही हैं। Apple ने अभी तक इन समस्याओं को स्वीकार नहीं किया है, जिससे यूजर्स परेशान हैं।
Apple ने कुछ वक्त पहले iPhone के लिए iOS 26.2.1 अपडेट जारी किया था। इसके साथ ही कंपनी ने फोन में एक जरूरी फीचर ऐड किया। वहीं, अब बताया जा रहा है कि अपडेट के बाद इससे कुछ समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। जी हां, इस अपडेट में कई बग्स को ठीक करने के साथ-साथ दूसरी पीढ़ी के AirTag के लिए सपोर्ट को ऐड किया गया था, लेकिन नई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करने के बाद से यूजर्स को अपने iPhone यूनिट्स पर सिस्टम क्रैश और कनेक्टिविटी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हमें भी अपने iPhone 16 Pro में कुछ एप्स को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। WhatsApp कॉल के दौरान इंस्टाग्राम यूज करने पर कॉल अपने आप डिसकनेक्ट हो रही है। साथ ही अपडेट के बाद कुछ एप्स भी बार-बार क्रैश हो रहे हैं। हालांकि, दूसरी तरफ टेक दिग्गज ने अभी तक इस समस्या को स्वीकार नहीं किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iOS 26.2.1 अपडेट से क्रैश हो रहे एप्स
Apple के कम्युनिटी फोरम पर यूजर पोस्ट के मुताबिक iOS 26.2.1 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद से यूजर्स को लगातार ऐप क्रैश, सिस्टम फ्रीज और कनेक्टिविटी फेलियर का एक्सपीरियंस हो रहा है। समस्या के बारे में बताते हुए एक यूजर ने लिखा कि iOS 26.2.1 को लगभग 30GB फ्री स्टोरेज की जरूरत होती है और बार-बार ऐप्स और फाइल्स को डिलीट करने के बाद भी यह समस्या बनी रहती है।
यूजर्स की Apple से अपील
उनके लगभग सभी ऐप्स क्रैश हो जाते हैं, फ्रीज हो रहे हैं या पूरी तरह से काम करना बंद कर देते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि इसका एकमात्र समाधान iPhone को रीबूट करना है, लेकिन 10 मिनट के अंदर वही समस्या वापस आ जाती है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कम्युनिटी फोरम पर लिखा iOS 26.2.1 ने फ़ंक्शनैलिटी और यूजेबिलिटी को काफी कम कर दिया है। साथ ही यूजर ने Apple से अपील की है कि वो इस समस्या को ठीक करें।





