खेल

IPL 2022 की शुरुआत होने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ दी CSK की कप्तानी, देखें Video

 IPL 2022 की शुरुआत होने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह अब रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई है। इसी के साथ IPL में बतौर कप्तान धोनी के कार्यकाल ख़त्म हो गया। 2008 से इस टीम से जुड़े धोनी CSK को 4 बार IPL चैंपियन बना चुके हैं। CSK ने 2021 में अपना आखिरी खिताब अपने नाम किया था और वह IPL की दूसरी सबसे सफल टीम है। CSK इस साल अपने खिताब को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद उनका 2021 फाइनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ फाइनल मुकाबले के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन का है। वीडियो में हर्षा भोगले ने धोनी से कहा कि, ‘आपने जो इतने वर्षों से टीम के लिए बेहतरीन काम किया उसके लिए शुक्रिया। आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं।’ इस पर धोनी ने हंसते हुए हर्षा से कहा कि, ‘किन्तु मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।’ यह CSK का कप्तान रहते हुए धोनी के कुछ आखिरी शब्द थे।

धोनी के इस बयान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह IPL 2022 का सीजन खेलेंगे, लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि वह बतौर कप्तान नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। धोनी जडेजा के रूप में CSK का फ्यूचर कैप्टन तैयार कर रहे हैं। यह ठीक वैसा ही है, जैसे उन्होंने टीम इंडिया के लिए विराट कोहली को तैयार किया था। अब देखना होगा कि धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद CSK अपने खिताब का बचाव कर पाती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button