OTT पर छा गई 8 साल पुरानी Action Drama

ओटीटी पर नई फिल्मों के साथ-साथ अब पुरानी कल्ट और सुपरहिट फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह न केवल सालों बाद ओटीटी पर आ रही हैं, बल्कि नई फिल्मों को पछाड़ TOP 10 Trend लिस्ट में भी बाजी मार रही हैं।
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक 8 साल पुरानी फिल्म रिलीज हुई है जिसने पहले बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाया और अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म सालों बाद ओटीटी पर आई है और आते ही इसने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।
ओटीटी पर आई सुपरहिट फिल्म
इस फिल्म ने विवाद को जन्म जरूर दिया, लेकिन कमाई के मामले में खर्च से दो गुना आगे रही। बड़े-बड़े स्टार्स से सजी इस फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान खलनायक ने खींचा। फिल्म की कहानी एक खलनायक की है जो हीरोइन को पाने के लिए इस कदर पागल हो जाता है कि यह भी भूल जाता है कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
बड़े सितारों से सजी कल्ट मूवी
हम बात कर रहे हैं 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ (Padmaavat) की। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण (पद्मावती), शाहिद कपूर (महारावल रतन सिंह) और रणवीर सिंह (खिलजी) मुख्य भूमिकाओं में थे।
पद्मावत मूवी की कहानी
फिल्म की कहानी राजपूत शासक महारावल रतन सिंह की पत्नी रानी पद्मावती की है जिसके सौंदर्य से आकर्षित होकर अत्याचारी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी उनके राज्य पर आक्रमण कर देता है। इस फिल्म के लिए दीपिका, रणवीर और शाहिद की खूब सराहना हुई थी।
खर्च से दोगुनी हुई थी पद्मावत की कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को करीब 215 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में खर्च से दोगुना यानी 571.98 करोड़ रुपये (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक) का कारोबार किया था।
किस ओटीटी पर है पद्मावत?
करीब 8 साल बाद ‘पद्मावत’ (Padmaavat Movie On OTT) पर रिलीज हुई है। यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में एड हुई है और आते ही फिल्म ने टॉप 10 में जगह बना ली है। खबर लिखे जाने तक यह फिल्म टॉप 10 में छठे नंबर पर है।




