मनोरंजन

Ranveer Allahbadia की नई वीडियो पर क्या बोल गए Ashish Chanchlani

कई महीनों के विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के लिए शांति के दिन लौटे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें काफी नफरत मिली थी। बड़े पैमाने पर लोग उनके शो को ब्वायकॉट करने की बात कर रहे थे। अब जब कोर्ट से यूट्यूबर फ्री हो गए हैं तो वो अब अपने काम पर वापस लौट रहे हैं।

पॉडकास्ट पर वापसी कर रहे रणवीर

हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर ने अपनी गलती मानते हुए नई शुरुआत की बात की थी। अब रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर ने अपने वीडियो में कहा था कि वो अगले 10-20 सालों तक जब तक वो कॉन्टेंट बनाएंगे पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। इस पर कई लोगों ने उनकी वापसी की बधाई दी थी।

वीडियो पर आशीष चंचलानी ने किया कमेंट

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी इस वीडियो पर अब कमेंट किया है। दरअसल, वो भी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में भी शामिल थे, क्योंकि वो भी उस शो के पैनलिस्ट थे। अब उन्होंने रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे पास चुटकुले मत सुनाना।’ इसके बाद हाथ जोड़कर हंसने वाली इमोजी साझा की।

Related Articles

Back to top button