Sourav Ganguly का फूटा गुस्सा; पाकिस्तान को बुरी तरह धोया

पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के टी20 विश्व कप में भारत के मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर हैरानी जताई है।
8 फरवरी को पत्रकारों से बात करते हुए, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के पाकिस्तान के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किस बात के लिए वर्ल्ड कप से पीछे हट रहे हैं। वे वैसे भी श्रीलंका में खेल रहे हैं। मुझे पाकिस्तान के पीछे हटने पर हैरानी है। वर्ल्ड कप में हर प्वाइंट जरूरी होता है।
Sourav Ganguly का PCB पर बड़ा हमला
दरअसल, पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के टूर्नामेंट के लिए भारत न जाने के फैसले के समर्थन में भारत के खिलाफ अपना मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, भारतीय T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।
इससे पहले 5 फरवरी कोलंबो में कैप्टन्स-डे पर मीडिया से बातचीत में सूर्यकुमार ने कहा कि हमारी सोच साफ है। हम खेलेंगे। हमारी फ्लाइट बुक है और हम जा रहे हैं। बाकी, वे खुद देख सकते हैं। उनका फैसला मेरे कंट्रोल में नहीं है। हमने एशिया कप (2025) खेला, हमने उनसे (पाकिस्तान) एक न्यूट्रल जगह पर खेला। हम तैयार हैं और कोलंबो जा रहे हैं। हमें बताया गया है कि हमारा 15 फरवरी को मैच है।
भारत-पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने ओपनिंग मैच जीते
ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है, जबकि 8 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत ने अपने पहले मैच में USA को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन, टीम इंडिया को ग्रुप A में नामीबिया, नीदरलैंड्स, USA और अपने पाकिस्तान के साथ रखा गया है।
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।



