खेल

Virat Kohli क्यों रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ने के बाद हुए इमोशनल?

आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली ने एक बार फिर ये साबित कर दिखाया कि क्यों उन्हें चेज मास्टर कहा जाता है। लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद केकेआर के खिलाफ किंग कोहली ने जिस तरह से 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। कोहली के आईपीएल करियर की 9वें सेंचुरी के दम पर आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया और लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

Virat Kohli क्यों हुए इमोशनल?
दरअसल, रायपुर में खेले गए मैच में विराट कोहली के लिए ऐतिहासिक रात रही, क्योंकि उन्होंने एक सेंचुरी से कई टी20 और आईपीएल के रिकॉर्ड्स तोड़े। केकेआर के खिलाफ 105 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कोहली ने कहा,

“क्रिकेट एक ऐसी चीज है, जिसे मैं सच में बेइतिहा प्यार करता हूं। इसके लिए मैदान पर फील्डिंग हो या बैटिंग मैं अपना दिल और जान लगा देता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सब एक दिन खत्म होने वाला है।”

उन्होंने कहा कि वो मैदान पर बिताए हर दिन का भरपूर मजा लेना चाहते हैं और दबाव के हालात का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहते हैं, ताकि खुद को तसल्ली दे सकें।

विराट ने आगे कहा कि इतने सालों बाद भी मैं दवाब वाले सिचुएशन में परफॉर्म कर पा रहा हूं तो इसलिए क्योंकि मुझे इस गेम से प्यार है। मुझे बल्ले के बीच गेंद को हिट करना पसंद है। वो आनंद अभी भी मेरी बल्लेबाजी में बरकरार है और ये भगवान का आशीर्वाद ही है। उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।

बता दें कि कोहली ने आईपीएल की सेंचुरी के दम पर आरसीबी ने 6 विकेट से केकेआर को हराया और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 14 हजार टी20 रन बनाने वाले बैटर बने। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पहले भारतीय बैटर बने, जिन्होंने टी20 में 14 हजार रन बनाए। इस मामले में रोहित शर्मा से आगे निकले।
अपनी 10वीं टी20 सेंचुरी ठोकी और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बैटर बने।
आईपीएल में 279वां मैच खेलने वाले कैप्ड प्लेयर बने। इस मामले में धोनी को पछाड़ा।
सफल रन चेज में सर्वाधिक आईपीएल सेंचुरी जड़ने के मामले में जोस बटलर की बराबरी की।

Related Articles

Back to top button