राज्य

बिहार के पांच जिलों में बारिश, फिर बढ़ सकती हैं ठण्ड

पटना, लगता है कि बिहार में ठंड मार्च से पहले पीछा नहीं छोड़ने वाली है। प्रदेश में ठंड का असर अभी बना हुआ है। कभी पूर्वी तो कभी पछुआ के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। इन दिनों उत्तर की ओर से आने वाली हवा का प्रभाव प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इसकी गति 8-10 किमी प्रतिघंटा है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। उसके बाद 20 फरवरी को दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा के अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है।

गया में सामान्‍य से तीन डिग्री कम रहा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ रात के तापमान में आंशिक परिवर्तन देखा गया। सामान्य से तीन डिग्री पारा गिरने के साथ गया का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस एवं पटना का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जम्मू शहर के न्यूनतम तापमान से कम है। जम्मू शहर का न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री गिरने के साथ 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

  • चार दिनों के बाद बिहार में बारिश के आसार
  • जम्मू से कम रहा पटना और गया का न्यूनतम तापमान
  • कभी पूर्वी तो कभी पछुआ के कारण बदल रहा मौसम का मिजाज
  • 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर
  • 10.8 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
  • 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान
  • 8-10 किमी प्रतिघंटा पछुआ हवा की रफ्तार

तापमान में हुई आंशिक वृद्धि 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तो गया में एक, भागलपुर 0.7, पूर्णिया 0.6 और मुजफ्फरपुर 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना         25.8          10.8
  • गया          24.7           9.1
  • औरंगाबाद    24.8          9.6
  • भागलपुर      25.5          11.2
  • मोतिहारी      26.0          12.0
  • पूर्णिया        25.0           10.7
  • सुपौल        25.8            13.4
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Related Articles

Back to top button