अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग आज

ब्राजील में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी पूरी ताकत लगा कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।

रन-ऑफ चुनाव (दूसरा दौर) में लूला का मुकाबला बोल्सोनारो से है। इस चुनाव में वो चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश करेंगे। वहीं 45 साल के युवा नेता दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो सत्ता में आने के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे। इस बार मुकाबले में ज्यादा रोमांच बना हुआ है।

लूला ने फेंका ट्रंप कार्ड
पहले दौर में पिछड़ चुके लूला ने अब चुनाव में जीत के लिए ट्रंप कार्ड फेंका है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले जनता को 5 बड़ी राहतें देने की घोषणा की है।

गरीबों की सरकारी मदद 15% बढ़ाना (11,400 करोड़ खर्च)
हफ्ते में 6 की जगह 5 दिन काम
छोटे कारोबारियों के लिए सस्ता कर्ज
पेट्रोल पर एक माह के लिए टैक्स खत्म करना
दो दिन मुफ्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट

बता दें कि इस आर्थिक मदद बढ़ने से पांच करोड़ लोगों को फायदा होगा। इससे पहले लूला कई बार वैश्विक पटल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का खुला विरोध कर चुके हैं।

नई पीढ़ी को साधने में जुटे नेता
मौजूदा राष्ट्रपति और वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा जिनकी उम्र 80 साल है उनका मुकाबला 45 के युवा से है। बोल्सोनारो जेन-जी को अपने पक्ष में करने के हुनर को जानते हैं। वहीं लूला ने भी इस उम्र में स्मार्टफोन चलाना सीखने की कोशिश कर नई पीढ़ी से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

पहले दौर में कौन रहा आगे
हाल ही में चार अक्टूबर को हुए मतदान के पहले दौर में फ्लेवियो बोल्सोनारो सबसे आगे रहे थे। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए “बहुत बड़ी” जीत बताया था। अब यह चुनाव उनके हाथ से निकल सकता है। कुल मिला कर वो हारने की स्थिति में हैं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पहले दौर में पीछे रहने वाला कोई उम्मीदवार दूसरे दौर में पिछड़ने की स्थिति को पलटकर जीत हासिल कर ले।

किन मुद्दों पर हो रहा चुनाव
बोलसोनारो के समर्थक उनकी आखिरी चुनावी रैलियों में बेहद उत्साहित थे। उन्हें पूरा भरोसा था कि बोलसोनारो संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही टैक्स और सरकारी खर्च में कटौती की उम्मीद भी उनसे की जा रही थी। समर्थक उनसे अपने वादों के जरिए ब्राजील में बदलाव की राह का इंतजार कर रहे। उन्होंने मतदान से ठीक पहले मिनास गेरैस की राजधानी बेलो होरिज़ोंटे में प्रचार किया। 1980 के दशक से ही, यहां जीतने वाले को ही राष्ट्रपति पद की कुर्सी मिली है।

कौन हैं बोल्सोनारो
फ्लेवियो बोल्सोनारो, पूर्व दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं। जायर बोल्सोनारो 2022 का पिछला चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button