रिया चक्रवर्ती ने बेस्टफ्रेंड अनुषा को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। आपने देखा होगा वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं जो बेहतरीन होती हैं। बीते रविवार को उन्होंने वीजे अनुषा दांडेकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल, रिया और अनुषा दांडेकर बेस्ट फ्रेंड हैं। ऐसे में बीते रविवार को अनुषा दांडेकर का बर्थडे था। तो अपनी बेस्ट फ्रेंड के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम के जरिए उनको बधाई दी और उनके साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। आप देख सकते हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अनुषा के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं।

इन तस्वीरों में रिया ने सबसे पहले अनुषा, शिबानी और अपने दोस्तों के साथ छत पर बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। वहीं इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और अनुषा घास पर बैठी हंसती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर के कैप्शन में रिया चक्रवर्ती ने लिखा, ”मेरी #ब्राउनस्कीनब्यूटी अनुष्का दांडेकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” इसी के साथ ही उन्होंने हैशटैग क्वीन भी लगाया। आप देख सकते हैं उन्होंने अनुष्का दांडेकर के लिए लिखा कि ‘तुम मेरे लिए सनशाइन टिंकर हो।

यह आपका अब तक का सबसे अच्छा वर्ष होने जा रहा है, मुझे यह पता है! लव यू- रैबिट।’ वैसे इससे पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने लड़कियों को एक खास सलाह दी थी। जी दरअसल बीते दिनों ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लड़कियों को ब्यूटी जाल में नहीं फंसने की सलाह दी थी। उस दौरान उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी गर्ल फैंस को इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाले ब्यूटी के जाल के लिए आगाह किया था और उन्होंने लड़कियां को नेचुरल ब्यूटी पर भरोसा करने की सलाह दी थी।