नवमी पर पत्‍नी संंग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने किया कन्‍या-पूजन,देखें ये तस्वीरें ,प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कन्‍या-पूजन कर प्रदेश और देश के लिए के लिए संपन्‍नता का आशीर्वाद मांगा।

jagran

पुष्‍कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति की प्रार्थना की। उन्‍होंने ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

jagran

वहीं मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्र की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान राम को आस्था का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हमें उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। वहीं उन्होंने नवरात्र की भी शुभकामनाएं दी।

घरों और मंदिरों में कन्‍या-पूजन

राजधानी देहरादून में घरों और मंदिरों में कन्‍या-पूजन किया गया। नवमी पूजन पर रायपुर स्थित सरस्वती विहार में घर में कन्याओं का पूजन कर भक्‍तों ने आशीर्वाद लिया। वहीं चैत्र नवरात्र के समापन तथा राम नवमी तिथि पर भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

jagran

पछवा दून में नवमी की धूम

विकासनगर में नव दुर्गा के स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। सुबह श्रद्धालुओं ने अपने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर घर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगींं।

jagran

कन्याओं को अपने घर पर बुलाकर उनका देवी स्वरूप में पूजन किया, व्यंजन खिलाएं और उपहार भेंट किए। पूरे पछवा दून में नवमी की धूम रही।