जानिए भारत में कब लांच होगा OnePlus Nord 2T 5G, जाने इसके शानदार फीचर्स और कीमत 

OnePlus Nord 2T 5G दुनिया के कई देशों में लांच होने के बाद अब भारत में भी लांच हो सकता है। सूत्रों के अनुसार यह इस महीने के अंत तक भारत में आ सकता है।

गुप्त सूचनाएं देने वाले पारस गुगलानी ने ट्वीट कर बताया कि OnePlus Nord 2T 5G जून के अंत में भारत में लांच हो सकता है। इस फोन के 2 मॉडल 8 GB/128 GB और 12 GB/256 GB वाले हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नया वनप्लस फोन के 2 मॉडल भारत में 30,000 रुपये और 40,000 की रेंज में लांच किये जा सकते हैं। यह Grey Shadow और Jade Fog colour में बिक्री के लिए amazon पर उपलब्ध हो सकते हैं

OnePlus Nord 2T 5G के फीचर्स

कैमरा- यह फोन ट्रिपल कैमरा के आधार पर बना होगा। इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा कैमरा और 2 MP का तीसरा कैमरा लगा होगा। इसके अलावा 32 MP का फ्रंट कैमरा भी है।

रैम और मेमोरी- इसके 2 मॉडल अनुसार 8 GB रैम, 128 GB इंटरनल मेमोरी और 12 GB रैम, 256 GB इंटरनल मेमोरी होगी।

डिस्प्ले – फोन में 6.43 इंच की स्क्रीन पर HD प्लस Amoled डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 90Hz का रिफ्रेश रेट भी होगा ।

प्रोसेसर- इसमें भारतीय वर्जन में भी MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर लगा हो सकता है।

बैटरी- फोन में 4,500 MAH की बैटरी होगी। इसके साथ में 80 W का फ़ास्ट चार्जर भी दिया जा सकता।

नेटवर्क- यह 5G के साथ ही लांच होगा लेकिन 4G,3G और 2G पर भी काम कर सकेगा।                       

ओएस – इसके Android 12 के साथ आने की उम्मीद है।

अन्य फीचर्स- इसमें इन डिस्प्ले fingerprint सेंसर लगा हो सकता है।