मनोरंजन

‘एनबीके 109’ से बालकृष्ण के किरदार पर आया अपडेट

‘एनबीके 109’ में नंदमुरी बालकृष्ण लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। उनके किरदार में एक कॉमेडी टच देखने को मिलेगा।

इन दिनों नंदमुरी बालकृष्ण के सितारे बुलंद हैं। वो तीसरी बार हिंदूपुर से विधायक बने हैं और उनकी फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। साल 2021 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘अखंडा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब वो अपनी नई फिल्म ‘एनबीके 109’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे नंदमुरी बालकृष्ण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एनबीके 109’ में नंदमुरी बालकृष्ण लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। उनके किरदार में एक कॉमेडी टच देखने को मिलेगा। इस खबर को जानकर नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस का उत्साह बढ़ने लगा है और अब वो उनके रोल को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जानकारी के सामने आने से अब चर्चा चल रही है कि यह फिल्म मजेदार होने वाली है।

केएस रविंद्र कर रहे हैं फिल्म को डायरेक्ट
‘एनबीके 109’ का निर्देशन केएस रविंद्र कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में, चिरंजीवी के साथ ‘वाल्टेयर वीरय्या’ के रूप में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। ‘एनबीके 109’ में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा चांदनी चौधरी भी मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। इन दोनों के अलावा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अभिनय करती दिखाई देंगी। खास बात यह है कि बॉबी देओल की भी फिल्म में एंट्री हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। ‘एनबीके 109’ को दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button