महाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र के हिंगोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के हिंगोली में आज सुबह रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप 7:14 पर आया, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई घटना सामने नहीं आई है। 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, कुछ महीने पहले भी हिंगोली शहर में 10 मिनट के अंतराल में दो भूकंप आए थे। पहला झटका सुबह लगभग 06.08 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई।दूसरा भूकंप सुबह करीब 6 बजकर 19 मिनट पर महसूस किया गया।

3.6 रही थी तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि 10 किमी की गहराई पर रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

 क्यों आता है भूकंप?

भूकंप के आने में सबसे बड़ा रोल पृथ्वी की चार परतों का होता है। इन परतों को इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, ये सारी परतें पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स में घूमती रहती हैं, जब ये आपस में टकराती हैं, तो पृथ्वी के नीचे कंपन महसूस किया जाता है। जब ये प्लेट्स एक जगह से दूसरी जगह खिसकती हैं तब भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।अगर भूकंप की तीव्रता ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं। भूकंप आने के पीछे ग्लोबल वॉर्मिंग का भी सबसे बड़ा रोल होता है।

Related Articles

Back to top button