टेक्नोलॉजी

iPhone यूजर्स के लिए Apple ने रोलआउट कर दिया iOS 18 अपडेट

टेक कंपनी एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 को रोलआउट करना आज से शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस ओएस अपडेट को लेकर जानकारी इस साल जून में हुए WWDC इवेंट में दी थी। iOS 18 के साथ कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन, अपडेटेड फोटोज ऐप और सफारी इन्हांसमेंट जैसे अपडेट लाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, यहां बताना जरूरी होगा कि अभी शुरुआती फेज में एपल इंटेलिजेंस फीचर्स को पेश नहीं किया गया है। नया अपडेट इस साल अक्टूबर तक आने की उम्मीद की जा सकती है।

iOS 18 कौन-से आईफोन मॉडल को मिला
अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो लेटेस्ट ओएस अपडेट के लिए नीचे दी गई लिस्ट में अपने फोन का नाम चेक कर सकते हैं-

  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone SE (2nd generation)
  • iPhone SE (3rd generation)

iOS 18 आईफोन में कैसे करें डाउनलोड
अगर ऊपर दी गई लिस्ट में आपके आईफोन का नाम भी शामिल है तो ओएस अपडेट को तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले Settings पर आना होगा।
  • अब सेटिंग्स पर General ऑप्शन पर आना होगा।
  • अब यहां Software Updates पर टैप करना होगा।
  • इस पेज पर आप iOS 18 अपडेट चेक कर सकते हैं।
  • अब Download and Install पर टैप करना होगा।

Related Articles

Back to top button